ऑस्ट्रेलिया के दो पहलवान और एक बॉक्सर खेल में ख्याति व बहुत सफलताएं पाने के बावजूद आतंकवादी गुट आईएस में शामिल हो गए हैं।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार मोहम्मद और अहमद अलऊमर दो भाई ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं और उन्होंने 2005 में बॉक्सिंग में बहुत ख्याति कमायी। इन दोनों बॉक्सरों के पिता ने ब्रितानी समाचार पत्र द डेली मेल से कहा कि मेरे बेटे इन दिनों विदेश में हैं। वे या तो आईएस के सदस्य बन गए हैं या मादक पदार्थ के नशेड़ी हो गए हैं।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ख़ालिद शरूफ़ भी जो कुश्ती का पहलवान है, आईएस में शामिल हो गया है।
ये तीनों लोग अचानक लापता हो गए और आईएस में शामिल हो गए हैं। कटे हुए सिरों के पास उनकी उपस्थिति की तस्वीरों के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की गुप्तचर सेवाएं आईएस में सदस्यता के आरोप में उन्हें ढूंढ रही हैं।
पश्चिमी गुप्तचर संगठनों ने बल दिया है कि मोहम्मद अलऊमर संभवतः आईएस को प्रशिक्षित करने वाले किसी एक कैंप का सरग़ना बन गया है। मोहम्मद अलऊमर की बीवी ऑस्ट्रेलिया से निकल कर मलेशिया जाना चाह रही थी कि गिरफ़्तार कर ली गयी।
ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों की आतंकवादी गुट आईएस में बढ़ती सदस्यता और उनकी स्वदेश वापसी के ख़तरे के मद्देनज़र इस देश में बहुत बड़े स्तर पर चेतावनी जारी की है।
15 सितंबर 2014 - 19:05
समाचार कोड: 637997
ऑस्ट्रेलिया के दो पहलवान और एक बॉक्सर खेल में ख्याति व बहुत सफलताएं पाने के बावजूद आतंकवादी गुट आईएस में शामिल हो गए हैं।